तिल गुड़ रोटी | तिळगुळ पोळी | Til Gur ka Paratha | Til Gul Poli | Til Gur ka Paratha

til gud roti maharashtra
Spread the love

आज देखिये मैं वैशाली बना रही हूँ तिल गुड़ रोटी / तिल गुड़ का पराठा / तिळगुळ पोळी / तिल पोली / गुलाची पोली / Til Poli / Til Gul Poli / Til Gur ka Paratha / Sesame Jaggery Flatbread | यह महाराष्ट्र की एक पारंपरिक रेसिपी है | इस रेसिपी में गेहूं के आटे में तिल, गुड़ की स्टफ़िंग भर कर बनाया जाता है | इस रोटी को आमतौर पर मकर संक्रांति या अन्य त्योहारों के मौके पर बनाया जाता है। तो चलिए देखते हैं किस तरह आज मेने तिल गुड़ की रोटी बनाई है |

तिल गुड़ रोटी / तिळगुळ पोळी बनाने की सामग्री

तिल- 1 कटोरी
गुड़- 1 कटोरी कद्दूकस किया हुआ
नारियल- 1 कटोरी कद्दूकस किया हुआ
खसखस- 2 चम्मच
इलयाची – 8-10 इलयाची कापाउडर
देशी घी- 1 चम्मच
जरूरत के अनुसार गुंथा हुआ गेहूं का आटा

how to make til gud rotihow to make til gud roti

तिल गुड़ रोटी / तिळगुळ पोळी बनाने की विधि

तिल गुड़ रोटी (तिळगुळ पोळी) बनाने के लिए सबसे पहले तिल, नारियल और खसखस को अलग अलग हल्का ब्राउन रंग आने तक एक कड़ाही या पैन मे धीमी आंच पर भून लेंगे |tilgul poli recipe tilgul poli recipe video til gulachi poli recipe

भुने हुए तिल, नारियल और खसखस को ठंडा होने देंगे | तिल, नारियल और खसखस ठंडे हो गए हैं अब ग्राइंडर मे इन्हें हल्का दरदरा पिस लेंगे | एक दो बार ग्राइंडर चला लिया है अब इसी मे गुड़, इलयाची पाउडर भी डाल देंगे ओर ग्राइंडर को एक से दो बार चला देंगे जिससे गुड़, तिल, नारियल और खसखस अच्छे से मिक्स हो जायँगे |

easy gul poli recipe

तिल गुड़ रोटी / Til Gur ka Paratha बनाने के लिए स्टफिंग तैयार हो गयी है और मैंने गेहूं का आटा तो पहले से ही गूँथ कर रखा है तो शुरू करते हैं तिल गुड़ रोटी (Til Gul Poli) बनाना |

gul poli recipe
अब आटे की एक लोई लेकर उसको थोड़ा सा बेल कर एक चम्मच तिल गुड़ का मिश्रण उस मे रख कर उसको चारो ओर से बंद कर हल्के हाथ से बेल लेंगे ,जितना पतला आप बिले बिना फ़टे |

gul poli recipe video

बिल्कुल चपाती की तरह ही बेलें।

gul poli recipe video

अब तवा गरम करके उस पर पोली डालकर नीचे से सिकने पर पलट देंगे 

Maharashtrian Til Gul Poli

दूसरी तरफ से सिकने पर ऊपर की ओर घी लगा देंगे और परांठे को पलट कर दूसरी ओर भी घी लगा देंगे |maharashtrian Gul Poli recipe

चम्मच से चारों ओर हल्का दबाव देते हुये तिल गुड़ रोटी को दोनों तरफ खस्ता, ब्राउन चित्ती आने तक सेंके |

maharashtrian Gul Poli video

इसी तरह से सारे तिल गुड़ रोटी (Til Gur ka Paratha)तैयार कर लेंगे और खाने के लिए सर्व करेंगे |