
सर्दियों में सुबह नाश्ते में पराठे खाने का मजा आ जाता है कभी हम आलू पराठा, गोभी पराठा, प्याज पराठा या पनीर पराठा बनाकर खाते हैं आज मैं वैशाली कहाले आपके लिए मूली के भरवां पराठे रेसिपी लेकर आई हूँ | मूली के भरवा पराठे बनाते वक्त फट जाते हैं जिससे पराठे का स्वाद और शेप दोनों खराब हो जाती है पर अगर आप मेरे तरीके से मूली के भरवां पराठे बनाएंगे तो मूली के भरवां पराठे कभी नहीं फटेंगे | मूली के भरवां पराठे आप दही, मक्खन, अचार, चटनी या चाय के साथ खा सकते हैं बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं |
मूली के भरवां पराठे में लगने वाली सामग्री –
मूली – 1 kg
हरी मिर्च – दो
धनिये पाउडर – दो चम्मच
मिर्च पाउडर – एक चम्मच
अजवाइन – एक चम्मच
हल्दी पाउडर – आधा चम्मच
अदरक – एक इंच का टुकड़ा
नमक – एक चम्मच
हरा धनिया – आधा कप
मूली के भरवां पराठे बनाने की विधि –
सबसे पहले मूली को धोकर, छीलकर कद्दूकश कर लेंगे | कद्दूकश की हुई मूली को अच्छे से निचोड़ लेंगे जिससे मूली का पानी निकल जायेगा और पराठे बहुत अच्छे बनेंगे |