हरी मटर का निमोना बनाने की विधि | Matar ka Nimona Kaise Banaya Jaaye | Green Peas Curry Recipe

aloo matar nimona recipe
Spread the love

आज मैं वैशाली हरी मटर का निमोना या हरी मटर की रसेदार सब्ज़ी बना रही हूँ | हरी मटर का निमोना बिहार और उतरप्रदेश में बहुत ही फेमस है | आलू मटर, मटर पनीर तो हम सभी बनाकर खाते हैं आप एक बार यह हरी मटर का निमोना या हरी मटर की रसेदार सब्ज़ी बनाकर देखें आपको भी पसंद आएगी | इसे आप रोटी, पराठे, पूड़ी और चावल के साथ खा सकते हैं |

हरी मटर का निमोना बनाने की सामग्री

हरी मटर – 1 Cup
आलू – 2
प्याज – 2
टमाटर – 4
अदरक- लहुसन पेस्ट 1 Tbsp
सरसों तेल – 3 Tbsp
जीरा – 1 Tsp
हींग – 1/2 Tsp
धनिया पाउडर – 2 Tbsp
हल्दी – 1/2 Tsp
लाल मिर्च पाउडर – 1 Tsp
नमक – 2 tsp
गर्म मसाला – 1/2 Tsp
पानी – 2 Cup

हरी मटर का निमोना बनाने की विधिmatar nimona recipe

हरी मटर का निमोना बनाने के लिए हरी मटर को दरदरा पीस लेंगे |matar ka nimona ki recipe

गैस पर कढ़ाई रख दी है इसमें तीन चम्मच सरसों का तेल डाल देंगे और तेल को गर्म होने देंगे |matar ka nimona ki recipe

तेल गर्म हो गया है अब इसमें जीरा डाल देंगे ओर बढ़िया भून लेंगे |peas nimona recipe

अब इसमें बारीक़ कटा हुआ प्याज और छोटे टुकड़ों में कटे हुए आलू डाल देंगे ओर तीन से चार मिनट भून लेंगे |aloo matar nimona recipe

प्याज और आलू हल्के से भून गए हैं अब इसमें अदरक लहुसन का पेस्ट, धनिया पाउडर , हल्दी और मिर्च पाउडर डाल देंगे ओर एक दो मिनट भून लेंगे |matar nimona recipe in hindi

सभी मसाले अच्छे से भून गए हैं अब इसमें दरदरे पिसे मटर डालकर चार से पांच मिनट भून लेंगे |aloo matar nimona recipe

दरदरे पिसे मटर अच्छे से भून गए हैं अब इसमें टमाटर की प्यूरी, नमक और आधा कप साबुत मटर के दाने डाल देंगे ओर तीन से चार धीमी आंच पर ढककर पका लेंगे |

aloo matar nimona kese bnayen

अब इसमें हम दो कप गर्म पानी डाल देंगे साथ ही गर्म मसाला पाउडर डाल देंगे तो गर्म पानी डालने से जल्दी उबाल आ गया है और ढककर तीन से चार मिनट पका लेंगे |

aloo matar nimona recipe

तीन से चार मिनट हो गए हैं और आप देख सकते हैं हरी मटर का निमोना या मटर की सब्जी बनाकर तैयार है खाने के लिए, सब्जी को गाढ़ा पतला आप अपने अनुसार रख सकते हैं |

matar nimona ki recipe

हरी मटर का निमोना या मटर की सब्जी को गरमागरम रोटी चावल या पूड़ी के साथ परोसिये खाने का मजा आ जायेगा |matar nimona ki recipe