मटर जीरा राइस रेसिपी | Matar Jeera Rice Pulao | Matar Pulao Simple Recipe

मटर जीरा राइस रेसिपी
Spread the love

आज मैं वैशाली कहाले बना रही हूँ मटर जीरा राइस या मटर जीरा पुलाव | मटर जीरा राइस बनाने का सबसे अच्छा मौसम ठंड का होता है क्योंकि इस समय ताजे हरे मटर आराम से मिल जाते हैं |

मैंने आज मटर जीरा राइस पुलाव बहुत ही सिंपल तरीके से बनाया है देसी घी में जीरे का तड़का लगाया है और चावल को घी में भून कर पुलाव बनाया है बहुत ही खिला खिला पुलाव बना है | मटर जीरा राइस को आप दही, रायता या कढ़ी के साथ खा सकते हैं |

Matar Jeera Rice

मटर जीरा राइस या मटर जीरा राइस पुलाव बनाने के सामग्री (Matar Pulao ingredients )

चावल – 1 cup
मटर – 1 cup
जीरा – 1 Tsp
देसी घी – 1 Tsp
नमक – 1 Tsp
पानी – 2 Cup

मटर जीरा राइस या मटर जीरा राइस पुलाव बनाने की विधि

चावल को दो से तीन बार धो लिया है | अब एक कड़ाही में एक चम्मच देसी घी दाल दूंगी साथ ही इसमें एक चम्मच जीरा डालकर भून लेंगे | जीरा अच्छे से भून गया है अब इसमें मटर और चावल डाल दूंगी ओर तीन से चार मिनट भून लेंगे | ध्यान रखने की बात यह है कि हल्के हाथ से चावल को भूनना है |

Matar Jeera Rice Pulao

चावल अच्छे से भून गए हैं गए हैं हल्का हल्का रंग भी बदल गया है ओर जैसे ही हाथ में चावल ले रहे हैं तो यह टूट रहे हैं इसका मतलब कि चावल अच्छे से भून गए हैं |

Matar Jeera Rice

तो अब पुलाव बनाने के लिए यह देखिये कुकर का डब्बा लिया है इसमें भुने हुए मात्र ओर चावल डाल देंगे साथ इसमें पानी ओर नमक डालकर मिक्स कर देंगे |

Matar Jeera Rice

मैंने प्रेशर कुकर गैस पर रखा है इसमें एक गिलास पानी डाल दिया है ओर प्रेशर कुकर के अंदर एक स्टैंड भी रखा है इसमें यह कुकर का डब्बा रख दूंगी | डब्बे पर ढक्क्न ढांक देंगे और प्रेशर कुकर का ढक्क्न लगाकर फूल आंच पर दो सीटी लगा लेंगे |

Matar Jeera Rice

तो यह देखिये गरमागरम मटर जीरा राइस या मटर जीरा राइस पुलाव कितना बढ़िया बना है एकदम खिला खिला मटर जीरा राइस या मटर जीरा राइस पुलाव बना है | इसे आप गरमगरम परोसिए खाने का मजा आ जायेगा |

Matar Jeera Rice