
Spread the love
कच्चे आम के मौसम में हम कच्चे आम का अचार, कच्चे आम की चटनी, कच्चे आम का आम पन्ना तो बनाते ही हैं पर आज मैं वैशाली कहले आपके लिए कच्चे आम का मुरब्बा रेसिपी लेकर आई हूँ | कच्चे आम का यह मुरब्बा बनाना बहुत ही आसान है ओर खाने में तो बहुत ही टेस्टी लगता है | बच्चे हों या बड़े सबको यह मुरब्बा पसंद आता है | रोटी, पराठा और पूड़ी के साथ आप इस कच्चे आम के मुरब्बे को खा सकते हैं | बाजार में तो बहुत कंपनियों के कच्चे आम के मुरब्बा या जैम मिलते हैं पर उनमें काफी सारे Preservatives डाले होते हैं लेकिन मैंने इस आम के मुरब्बे में कोई भी प्रेसेर्वटिवेस नहीं डाला है तो चलिए देखते हैं कच्चे आम का मुरब्बा बनाने की रेसिपी |
कच्चे आम का मुरब्बा बनाने की सामग्री
कच्चे आम – 1 kg
चीनी – 1 kg
हल्दी – 1 चुटकी
इलायची – 5
पानी – 1 से 2 लीटर
कच्चे आम का मुरब्बा बनाने की विधि
कच्चे आमों को अच्छे से धोकर, छीलकर बड़े टुकड़ों में काट लेंगे ओर गुठली को अलग कर देंगे |
अब एक स्टील की कड़ाही लेंगे उसमें एक से दो लीटर पानी गरम कर लेंगे | कच्चे आम के टुकड़ों को उबालने के लिए स्टील या Hard Anodized बर्तन ही ले लोहे या अलुमुनियम का बर्तन न लें |
पानी में उबाल आने लग गया हैं अब इसमें रंग के लिए एक चुटकी हल्दी डाल देंगे ओर अच्छे से मिक्स कर देंगे | आप हल्दी की जगह केसर भी डाल सकते हैं केसर से भी अच्छा रंग आ जाता हैं |
हल्दी अच्छे से पानी में मिक्स हो गयी हैं आप इसमें कटे हुए कच्चे आम के टुकड़े डाल देंगे और अच्छे से हिलाते हुए मिक्स कर देंगे | हमे कच्चे आम के टुकड़ों को हल्का सा नरम करना हैं तो लगभग चार से पांच मिनट मीडियम आंच पर आम के टुकड़ों को उबाल लेंगे |
कच्चे आम के टुकड़े अच्छे से उबाल गए हैं तो अब इन्हे एक छननी की मदद से एक अलग कड़ाही में निकाल लेंगे |
अब आम के टुकड़ों के ऊपर चीनी डाल देंगे तो जैसे एक किलो आम हैं तो मैं इसमें सात्सो से आठसो ग्राम चीनी डाल रही हूँ आप अपने स्वादनुसार या आम की खट्टास के अनुसार भी चीनी डाल सकते हैं | अब कड़ाही का ढक्क्न लगा देंगे ओर एक घण्टे तक रख देंगे | क्योंकि कच्चे आम के टुकड़े गरम हैं तो चीनी अपने आप पिघल जाएगी |
तो लगभग एक घंटा हो गया हैं चीनी की चाशनी बन गयी हैं तो अब कड़ाही को हम गैस पर रख देंगे ओर मीडियम आंच पर एक तार की चाशनी बनने तक पका लेंगे | हमें लगातार कच्चे आम और चाशनी को लगातार चलाते रहना पड़ेगा |
तो कच्चे आम और चाशनी को पकते हुए चार से पांच मिनट हो गए हैं एक तार की चाशनी बन गई हैं तो अब कच्चे आम के मुरब्बे का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें चार से पांच इलायची का पाउडर डाल देंगे और अच्छे से मिक्स कर देंगे |
कच्चे आम का मुरब्बा तैयार हो गया है इसे पुरी तरह से ठंडा होने पर एक एयरटाइट कांच के जार में डालकर रख दीजिये और जब भी आपको कच्चे आम का मुरब्बा खाना हो तो साफ सूखे चम्मच से ही आम का मुरब्बा निकालें |