गारंटी है कच्चे आम की इतनी टेस्टी लौंजी (चटनी) कभी नही खायी होगी | Aam ki Launji | Keri Ki Launji

kacche aam ki khatti meethi launji banane ki recipe
Spread the love

मैं वैशाली आज कच्चे आम की लौंजी जिसे आप कच्चे आम की चटनी या कच्चे आम की खट्टी मीठी सब्जी भी कह सकते हैं बना रही हूँ | कच्चे आम की लौंजी खाने में बहुत ही टेस्टी लगती है और इसे बनाना भी बहुत ही आसान है इसके साथ आप रोटी, पराठा और दाल चावल के साथ भी खा सकते हैं |

कच्चे आम की लौंजी को आप एक बार बनाकर फ्रिज में रखकर तीन से चार दिन तक खा सकते हैं | अभी कच्चे आम का मौसम शुरू हो गया तो कच्चे आम की चटनी , आम पन्ना तो बनाते हैं आप एक बार यह कच्चे आम की खट्टी मीठी लौंजी बनाकर देखिये आपको भी यह बहुत पसंद आएगी |

कच्चे आम की लौंजी बनाने की सामग्री -Ingredients for Sweet and Sour Raw Mango chutney – aam launji recipe ke ingredients

कच्चे आम – 2-3
सरसों तेल – 2 Tbsp
मेथी दाना – 1 Tsp
जीरा – 1/2 Tsp
राई – 1/2 Tsp
सौंफ – 1 Tsp
कलौंजी – 1/2 Tsp
सूखी लाल मिर्च – 2-3
हींग – 1/4 Tsp
हल्दी पाउडर – 1/2 Tsp
धनिया पाउडर – 1 Tbsp
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 Tsp
नमक – 1 Tsp
चीनी – 1/2 Cup

कच्चे आम की लौंजी बनाने की विधि – Kacche aam ki Launji Banane ki Recipe Kacche Aam Ki Launji

कच्चे आम को धोकर छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लेंगे | एक कड़ाही में सरसों तेल डाल देंगे तेल अच्छे से गर्म हो गया है अब इसमें मेथी दाना डाल देंगे ओर इसे भून लेंगे जब हल्का ब्राउन रंग ना आ जाये | इस तरह भुनने से मेथी का स्वाद लौंजी का स्वाद बहुत अच्छा आ जाता है |Sweet & Spicy Raw Mango Chutney

मेथी अच्छे से भून गयी है अब इसमें जीरा, राई, सौंफ, कलौंजी, सूखी लाल मिर्च और हींग डालकर एक से दो मिनट भून लेंगे |Aam Ki Launji Recipe

साबूत मसाले अच्छे से भून गए हैं तो अब इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर एक से दो मिनट भून लेंगे |Aam Ki Launji Recipe in Hindi

तड़का तैयार हो गया है अब इसमें कटे हुए कच्चे आम डाल देंगे साथ ही स्वादनुसार नमक डालकर मिला लेंगे और ढककर दो से तीन मिनट तक पका लेंगे |kacche aam ki launji banane ki recipe

दो से तीन मिनट हो गए हैं कच्चे आम सॉफ्ट होने लगे हैं तो अब इसमें दो कप पानी डाल देंगे साथ आधा कप चीनी डालकर अच्छे से मिक्स कर लेंगे |kacche aam ki launji kaise banate hain

मीठा आप अपने स्वादनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं अगर आम ज्यादा खट्टा है तो आपको ज्यादा चीनी डालनी पड़ सकती है | तो अब चीनी की मिक्स कर लेंगे ओर गैस की आंच धीमी करके लौंजी को पांच से छह मिनट तक पका लेंगे |kacche aam ki launji banane ka tarika

पांच से छह मिनट हो गए हैं कच्चे आम की लौंजी खाने के तैयार हो गयी है इसे आप रोटी, पराठे के साथ खाएं बहुत ही टेस्टी लगती है |kacche aam ki launji kaise banti hai

दाल चावल के साथ भी खा सकते हैं | यह कच्चे आम की लौंजी को आप दो से तीन दिन तक बाहर रख सकते हैं और अगर फ्रिज में रख देंगे तो एक हफ्ते तक आप इसे खा सकते हैं |