आम हरी मिर्च का तीखा स्वादिष्ट अचार | Aam Hari Mirch Ka Achar | Kairi Achar | How to make Mango Green Chilli Pickle

Mango Green Chilli Pickle
Spread the love

कच्चे आम और हरी मिर्च का आचार खाने के साथ मिल जाये तो खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है | आजकल मार्किट आचार वाले कच्चे आम मिलने लगे हैं और हरी मिर्च तो सालभर ही रहती है तो आज मैंने बनाया है कच्चे आम और हरी मिर्च का आचार | यह अचार सालभर तक खराब नहीं होता है इसे आप रोटी सब्जी के साथ खा सकते हैं | पराठा पूड़ी के साथ खाइए बहुत ही टेस्टी लगता है |

आम हरी मिर्च का अचार बनाने की सामग्री – Ingredients List for Mango Chili Pickle Recipe – 

कच्चे आम – 250 gm
हरी मिर्च – 200 gm
राई – 1/2 Cup
नमक – 1 Tbsp
सोंफ – 2 Tbsp
हल्दी – 1 Tbsp
सरसों तेल – 1 Cup

aam or hari mirch ka achar

आम हरी मिर्च का अचार बनाने की विधि – How to Make Mango Chilli Pickle RecipeHow to make mango chilli pickle recipe

कच्चे आम को धोकर पोंछकर छोटे छोटे टुकड़ों में काट लेंगे , मैंने आप के छिलके नहीं छिले हैं आप चाहें तो छिलका छील सकते हैं | हरी मिर्च को भी धोकर पोंछकर छोटे छोटे टुकड़ों में काट लिया है और एक बड़े कटोरे में निकाल लेंगे |Mango Chilli Pickle

हरी मीर्च और कच्चे आम के ऊपर दरदरे पिसे हुई सौंफ, नमक, हल्दी और दरदरी पिसी राई डालकर अच्छे से मिला लेंगे | आप राई की जगह राई की दाल भी डाल सकते हैं |mango chilli pickle recipe

तो अचार में सभी मसाले मैंने मिक्स कर दिए हैं तो अब इसमें सरसों का तेल डाल देंगे और अच्छे से मिक्स करेंगे | अगर आप सरसों तेल नहीं डालना चाहते तो सिरका भी डाल सकते हैं |mango chilli pickle recipe

तो कच्चे आम और हरी मिर्च का अचार बन गया है तो अब इसे एक कांच के जार में भर देंगे | कांच का जार अच्छा साफ सुथरा और सूखा होना चाहिए तभी यह अचार सालभर तक टिकेगा | कांच के जार में अचार के ऊपर तक सरसों तेल डाल दें जिससे अचार खराब नहीं होगा |mango chilli pickle Video

अचार के जार को आप धुप मे रख सकते हैं जिससे यह कच्चे आम और हरी मिर्च का अचार जल्दी से गल जायेगा |mango chilli pickle recipe