
Spread the love
सर्दियों के मौसम में मक्की के आटे की रोटी हम सब ही खाते हैं तो आज मैंने मक्की के आटे को उबले आलू, हरा धनिया, भुना जीरा पाऊडर, अदरक, हरी मिर्च और नमक डालकर गूंथ लिया है और फिर मक्के के आलू परांठे बना लिए हैं जिन्हे देसी घी के साथ सेक लिया है जिससे यह पराठे बहुत ही स्वादिष्ट बने हैं तो चलिए देखते हैं मक्के के आलू परांठे बनाने की विधि और सामग्री !!
मक्की आलू पराठा बनाने की सामग्री
-
मकई का आटा- 2 कप
-
उबले आलू- 3 मीडियम साइज
-
देसी घी- 1 चम्मच
-
हरी मिर्च- 1 छोटे छोटे मे कटी हुई
-
नमक- स्वादनुसार
-
अदरक- 1 इंच का टुकड़ा कद्दूकश किया हुआ
-
जीरा- 1 चम्मच भुना हुआ और दरदरा पिसा हुआ
-
हर धनिया- 2 चम्मच बारीक़ कटा हुआ
मक्की के आटे का आलू पराठा बनाने की विधि
एक परात में उबले आलू निकाल लेंगे ओर अच्छे से मैश कर देंगे फिर इसमें हरी मिर्च, नमक, अदरक, जीरा और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स कर देंगे |
अब इस मिश्रण मे थोड़ा थोड़ा करके मकई का आटा या मक्की का आटा डालकर मिक्स करते जाएंगे |
आलू मे अपनी काफी नमी होती है तो पहले उसी से मक्की का आटा मिक्स करें | मक्की का आटा और आलू का मिश्रण अच्छे मिक्स हो गया है तो अब थोड़ा थोड़ा करके इसमें गुनगुना पानी डालकर अच्छे से आटा गूँथ लेंगे |
थोडा थोडा पानी डालते हुए गूंथने से मक्की का आटा अच्छा सॉफ्ट होता है | मक्की के आटे का आलू पराठा बनाने के लिए आटा तैयार हो गया है तो अब शुरू करते हैं पराठा बनाना | गुंथे आटे से एक लोई लेंगे ओर हाथ मे पानी लगाकर हथेली की सहायता से रोटी की तरह बना लेंगे |
आप चाहे तो चकले बेलन की सहायता से भी पराठा बेल सकते हैं बेलने के लिए आप गेहूं का आटा ले सकते हैं |
मक्की आलू पराठा तैयार हो गया तो अब इसे तवे मे सिकने के लिए डाल देंगे ओर हल्का भूरा रंग आने तक सेंक लेंगे |
दोनों तरफ सिकने पर दोनों तरफ तेल या घी लगा देंगे और चमचे या कलछी से चारों ओर हल्का दबाव देते हुये परांठे को दोनों तरफ से अच्छे से सेक लेंगे |
इसी तरह से सारे गुंथे हुए आटे के पराँठे बना लेंगे तो गरमागरम पराँठे तैयार हैं तो आप ये मक्की आलू पराँठे दही, मक्खन, या चटनी के साथ परोस सकते हैं |