
बेसन की गाठिया या सेव चाय के साथ खाने में बहुत अच्छी लगती है लेकिन क्या आपने कभी इसकी सब्जी खाई है अगर नहीं तो आज ही बनाकर देखें यह ढाबा स्टाइल गाठिया / सेव की सब्जी | ये डिश ढाबे और रेस्टोरेंट्स में भी काफी लोकप्रिय है तो चलिए देखते हैं गाठिया या सेव सब्जी की रेसिपी|
ढाबा स्टाइल गाठिया की सब्जी विद दही की ग्रेवी बनाने की सामग्री-
- बेसन की गाठिया या सेव – 1 कटोरी
- प्याज – 2-3 बारीक़ कटे हुए
- दही – 1 कटोरी
- सरसों का तेल – 2 चम्मच
- हल्दी – 1 छोटा चम्मच
- हींग- 1 छोटा चम्मच
- मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
- धनिया पाउडर – 1 चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- गरम मसाला – 1 चम्मच
- अदरक लहसुन का पेस्ट- (आधा इंच का अदरक टुकड़ा और 10-12 लहुसन की कलियाँ)
- जीरा- 1 चम्मच
- कसूरी मेथी – 1 चम्मच
ढाबा स्टाइल गाठिया की सब्जी विद दही की ग्रेवी बनाने की विधि
- एक पैन लेंगे उसमें सरसों का तेल गरम करने के लिए डाल देंगे | तेल गरम हो गया है अब इसमें जीरा डाल देंगे |
- जीरे को अच्छे से भून लेंगे और अब पैन मे अदरक लहसुन का पेस्ट ओर साथ ही बारीक़ कटा हुआ प्याज डाल देंगे ओर ब्राउन सा रंग आने तक भून लेंगे |
- जब तक प्याज लहुसन अदरक भून रहा है जो हमने दही लिया उसमें मैं गरम मसाला, मिर्च पाउडर, नमक, हींग, धनिया पाउडर और हल्दी पाउडर को मिक्स कर दूंगी |
- लगभग 2-3 मिनट हो गए हैं प्याज और अदरक लहसुन का पेस्ट अच्छे भून गया है तो अब हम इसमें मसाले वाला दही डाल देंगे और धीमी आँच पर लगातार चलते रहेंगे ताकि दही फट न जाये |
- अगर यह ग्रेवी आपको गाढ़ी लग रही है तो आप पानी भी डाल सकते हैं तो अब मैं इस ग्रेवी को 4-5 मिनट के लिए धीमी आंच पर पका लूँगी |
- 5 मिनट हो गए हैं ग्रेवी मे तेल दिखने लग गया है तो अब मे इसमें कसूरी मेथी ओर गाठिया या सेव डाल दूंगी और अच्छे से मिक्स कर दूंगी |
ढाबा स्टाइल गाठिया की सब्जी चपाती , नान, पराठा ,पूरी आदि किसी के भी साथ लिया जा सकता है। ध्यान रहे सेव या गाठिया तभी डालें जब आपको सब्जी सर्व करनी हो वरना सेव अधिक गल जाएगी। आप सारी सब्जी या ग्रेवी बना ले ओर खाना परोसते समय ही नमकीन सेव डाले।
You must be logged in to post a comment.