How to Make Bhune Chane ke Modak | Roasted Chickpeas Modak Recipe | भुने चने की एकदम नई रेसिपी | Ganesh Chaturthi Special Modak Recipe

bhune chane ke modak recipe
Spread the love

आज मैं वैशाली गणपति जी के भोग प्रसाद के लिए मोदक की रेसिपी लेकर आई हूँ ओर आज मैं मोदक भूने चने से बना रही हूँ वो बिना गैस जलाए | मेरी इस मोदक रेसिपी की एक ओर खास बात यह है कि इसे मैंने बिना चीनी के बनाया है चीनी कि जगह मैंने इसमें गुड़ डाला है जिससे मोदक में बहुत ही बढ़िया स्वाद आया है | भूने चने के मोदक प्रोटीन, फाइबर और कई अन्य सूक्ष्म पोषक तत्वों से भरपूर है | भूने चने के मोदक / चने के सत्तू के मोदक बनाना बहुत ही आसान है कोई भी इन्हे आसानी से बना सकता है |

भूने चने के मोदक बनाने कि सामग्री – Bhune Chane ke Modak Recipe Ingredients

भूने चने – एक कप
गुड़ – एक कप
देसी घी – तीन बड़े चम्मच
खसखस – दो बड़े चम्मच
जायफल – आधा
काजू बादाम का दरदरा पाउडर – दो बड़े चम्मच

भूने चने के मोदक बनाने की विधि – Bhune Chane ke Modak Recipe

Bhune Chane ke Modak Recipe

भूने चने के मोदक बनाने के लिए सबसे पहले भूने चने को हम मिक्सर ग्राइंडर में पीस कर बारीक़ पाउडर बना लेंगे | भूने चने अच्छे से पीस गए हैं ओर बढ़िया बारीक़ पाउडर बन गया है |Bhune Chane ke Modak

भूने चने के पाउडर को एक बड़े कटोरे में निकाल लेंगे अब इसमें खसखस, काजू बादाम का दरदरा पाउडर, देसी घी , गुड़ और साथ ही जायफल को कद्दूकश कर के डाल देंगे | | अब सभी चीजों को हाथ से मिलते हुए अच्छे से मिला देंगे देंगे |sattu ke modak

मिश्रण में अच्छी बाइंडिंग आनी चाहिए तभी मोदक अच्छे से बनेंगे | अगर आपको मोदक का मिश्रण थोड़ा सा सूखा सूखा लग रहा है या अच्छे से बाइंडिंग नहीं आ रही है तो आप ओर देसी घी या गुड़ भी डाल सकते हैं या फिर थोड़ा सा पानी भी छिड़क सकते हैं |

bhune chane ke modak kaise banaen

तो मोदक बनाने के लिए मिश्रण तैयार हो गया है मोदक बनाने के लिए मैंने मोदक का साँचा लिया है अब इसमें मिश्रण भरूंगी , अच्छे से दबाते हुए मिश्रण भरें |

bhune chane ke modak kaise banaen

 तो आप देख सकते हैं कितना बढ़िया मोदक बन रहे हैं |

bhune chane ke modak kaise banaen

तो आप को यह भूने चने के मोदक रेसिपी कैसी लगी | स्टोर करने के लिए इन्हें एयर टाइट कन्टेनर में रखें और ये एक हफ्ते तक आसानी से टिके रहते हैं|

bhune chane ke modak recipe