घर पर एलोवेरा जूस कैसे बनाएं | ग्वारपाठा या घृतकुमारी एलोवेरा जूस के फायदे | How to Make Aloe Vera Juice

Aloveera Juice Recipe
Spread the love

आज मैं आपके लिए घर पर ही एलोवेरा का जूस बनाने की रेसिपी लेकर आई हूँ | एलोवेरा को ग्वारपाठा या घृतकुमारी के नाम से भी जाना जाता है। एलोवेरा विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। सुबह खाली पेट एलोवेरा का जूस पीना शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।

अगर आप रोज़ एलोवेरा जूस पिएंगे तो शरीर को मिलेंगे ये फायदे

  • विटामिन और मिनरल से भरपूर
  • लीवर के फंक्शन को सही करे
  • शरीर को हाइड्रेट करे
  • इम्यूनिटी को बूस्ट करे
  • स्किन को हेल्दी रखे
  • पाचन को बेहतर करे
  • वजन कम करने में मदद
  • पीएच बैलेंस को बनाए

घर पर एलोवेरा जूस बनाने की सामग्री

  • एलोवेरा- 1 पत्ता
  • आंवला – 1
  • अदरक – 1 इंच का टुकड़ा
  • शहद – 1 चम्मच

Aloveera Juice Recipe

घर पर एलोवेरा जूस बनाने की विधि

एलोवेरा जूस बनाने के लिए सबसे पहले चाकू की मदद से एलोवेरा पत्ते का हरा छिलका (ऊपरी परत ) निकाल देंगे | जूस बनाने के लिए हमें एलोवेरा की जेली ही लेनी है आप वीडियो में भी देख सकते हैं कि किस तरह एलोवेरा पत्ते को काट कर जेली निकालनी है |

How to Make Aloe Vera Juice

एलोवेरा जेली को एक पानी से भरे बाउल में डाल देंगे और दो से तीन बार धो लेंगे |

Aloe Vera Juice

अब एक मिक्सर जार में एलोवेरा जेली डाल देंगे साथ ही आंवला और अदरक के टुकड़े डाल देंगे फिर थोड़ा सा पानी डालकर पीस लेंगे |

Aloveera Juice

एलोवेरा जेली, आंवला और अदरक का अच्छा पेस्ट बन गया है अब इसे एक छननी की सहायता से एक कांच के गिलास में छान लेंगे |

Aloveera Juice

लगभग आधा गिलास जूस बन गया है अब इसमें आधा गिलास ही पानी मिला देंगे और साथ ही एक चम्मच शहद मिलाकर अच्छे से घोल देंगे |

Aloveera Juice

तो यह देखिये एलोवेरा जूस पीने के लिए बन चूका है |

नोट :

  • एलोवेरा जूस हमेशा ताजा बनाकर ही पियें |
  • शहद की जगह आप गुड़ या चीनी भी दाल सकते हैं |
  • मैंने एलोवेरा जूस का स्वाद बढ़ने के लिए इसमें अदरक और आंवला भी डाल दिए हैं आप चाहे तो सिर्फ एलोवेरा की ही जूस बना सकते हैं |