हिमाचल की प्रसिद्ध लसियाडे की खट्टी मीठी सब्जी | Lasiyade ki sabji | Rajasthani Gunda ki Sabzi Recipe

lasoda ki sabji banana bataen
Spread the love

आज मैं वैशाली हिमाचल की प्रसिद्ध लसियाडे की खट्टी मीठी सब्जी बना रही हूँ यह सब्जी खाने में बहुत ही टेस्टी लगती है | लसियाडे जिसे राजस्थान में गुंदे कहा जाता है कई जगह इसे लसोड़ा, लसूड़े के नाम से भी जाना जाता है | लसियाडे का अचार भी बहुत टेस्टी बनता है और लसोड़ा या गुंदे की सब्जी कच्चे आम के साथ भी बनाई जाती है तो आज मैं लसोड़ा या गुंदे की खट्टी मीठी सब्जी बना रही हूँ इसे आप रोटी, पराठे के साथ खा सकते हैं ओर इस सब्जी को दो से तीन दिन तक बनाकर खा सकते हैं | इसके पेड़ हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, राजस्थान आदि में पाए जाते हैं |

लसियाडे या गुंदे की खट्टी मीठी सब्जी में लगने वाली सामग्री –

लसियाडे – 1/2 kg
मेथी दाना – 1 Tsp
सोंफ – 1 Tbsp
हल्दी – 1/2 Tsp
लाल मिर्च पाउडर – 1 Tsp
अमचूर पाउडर – 1 Tbsp
अजवायन – 1 Tsp
हींग – 1/4 Tsp
राई दाना – 1/2 Tsp
जीरा – 1/2 Tsp
सरसों तेल – 2 Tbsp
धनिया पाउडर – 2 Tbsp 
नमक – 1 Tsp
चीनी – 2 Tbsp

Gunda Sabzi Recipe

लसियाडे या गुंदे की खट्टी मीठी सब्जी बनाने की विधिgunde ki sabji banane ka video

सबसे पहले लसियाडे या गुंदे को तोड़ कर इसकी गुठली अलग कर लेंगे यही एक काम थोड़ा सा मेहनत भरा होता है | लसियाडे या गुंदे काफी चिपचिपे से होते हैं ओर लसियाडे या गुंदे का रंग थोड़ी देर में बदलने लग जाता है |gunde ki sabji kaise banate hain

लसियाडे या गुंदे की सब्जी बनाने के लिए गैस पर एक कड़ाही रख दी है अब इसमें सरसों तेल डाल देंगे | सरसों का तेल अच्छे से गर्म हो गया है अब इसमें मेथी दाना डाल देंगे ओर हल्का सा भून लेंगे |
अब तेल में राई जीरा अजबाइन ओर सोंफ डालकर एक से दो मिनट भून लेंगे |gunde ki sabji kaise banaye

तो देखिए सभी साबूत मसाले अच्छे से भून गए हैं तो इसमें हींग, हल्दी, मिर्च और धनिया पाउडर डालकर तेल में अच्छे से मिक्स कर देंगे |gunde ki sabji banana

तो देखिए सब्जी बनाने के लिए तड़का तैयार हो गया है अब इसमें लसियाडे या गुंदे डाल देंगे साथ ही स्वादनुसार नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लेंगे | लसियाडे या गुंदे को मसाले के साथ तीन से चार मिनट के लिए भून लेंगे जिससे मसालों का स्वाद लसियाडे या गुंदे में अच्छे से आ जायेगा |lasode ki sabji kaise banate hain

तीन से चार मिनट हो गए हैं अब लसियाडे या गुंदे की सब्जी में पानी डाल देंगे ओर ढक्क्न ढांककर चार से पांच मिनट के लिए पका लेंगे |lasoda ki sabji banana bataenचार से पांच मिनट हो गए हैं पानी काफी कम हो गया है ओर लसियाडे या गुंदे अच्छे से पक गए हैं तो अब इसमें अमचूर पाउडर ओर चीनी डाल देंगे | अच्छे से मिक्स कर देंगे ओर ढक्क्न ढांककर दो से तीन मिनट के लिए पका लेंगे |lasoda ki sabji banana bataen

खट्टा मीठा स्वाद आप अपने अनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं | तो देखिए लसियाडे या गुंदे की खट्टी मीठी सब्जी तैयार हो गयी है लसियाडे या गुंदे भी अच्छे से पक गए हैं इस सब्जी को आप रोटी पराठे के साथ खाइये बहुत ही टेस्टी लगती है |

lasoda ki sabji banana bataen

लसियाडेंयां दी खट्टी मीठी हिमाचली सब्जी | खट्टे मीठे लसीयाडे/लसूड़े | Himachali Style Lasoda ki Sabji

आज देखिये मैं बना रहा हूँ खट्टे मीठे लसीयाडे | यह लसीयाडे या लसूड़े की खट्टी मीठी सब्जी हिमाचल के काँगड़ा पालमपुर बैजनाथ अंब मंडी ऊना चम्बा धर्मशाला आदि क्षेत्रों को बहुत ही पसंदीदा सब्जी है इसे कच्चे आम और चीनी या गुड़ डालकर बनाया जाता है | इस सब्जी को रोटी और भटुरु, घडियो रोटी या आखिरी रोटी के साथ बहुत चाव के साथ खाया जाता है |