रवा दही उपमा | सूजी दही उपमा | Curd Semolina Upma | उपमा बनाने की विधि

suji ka upma recipe
Spread the love

रवा दही उपमा (सूजी दही उपमा) एक पौष्टिक, स्वादिष्ट और बनाने में बहुत ही आसान लोकप्रिय रेसिपी है जिसे आप सुबह के नाश्ते में खा सकते हैं तो अगर कुछ हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट करने का मूड है, तो ये उपमा रेसिपी Curd Semolina Upma Recipe बनाएं |

सूजी उपमा रेसिपी बनाने की सामग्री –

– 1 कटोरी सूजी
– 2 मीडियम साइज प्‍याज बारीक़ कटे हुए
– 1 कटोरी दही
– 1/2 चम्‍मच राई
– 1/2 चम्‍मच जीरा
– 1 चम्‍मच उरद दाल
– 1 चम्‍मच चना दाल
– 2 चम्‍मच काजू
– 5-6 कडी पत्‍ता
– 1 चम्मच तेल
– नमक स्वादनुसार
– 1/2 चम्‍मच चीनी
– 1 हरी मिर्च कटी हुई
– 2 चम्मच हरा धनिया

suji ka upma recipe

सूजी उपमा रेसिपी बनाने की विधि-

एक पैन में तेल गरम करें, उसमें राई, जीरा, उरद दाल, चना दाल और काजू डाल 2-3 मिनट भून लेंगे |

suji ka upma

फिर इसमें कटी प्‍याज, हरी मिर्च और कड़ी पत्‍ता डाल कर पकाएं |

upma recipe in hindi video

5 मिनट मे प्याज अच्छे से भून गया अब इसमें सूजी डाल देंगे और अच्छे से मिक्स कर लेंगे फिर इसमें दो कटोरी गर्म पानी डाल देंगे फिर अच्छे से मिक्स कर के ढककर पांच मिनट के लिए पकने देंगे |

suji ka upma hindi mai
5 मिनट हो गए हैं सूजी अच्छे से फूल गयी है

suji upma recipe

तो अब इसमें एक कटोरी दही डाल देंगे और अच्छे से मिक्स करके ओर चार से पांच मिनट पका लेंगे |

dahi upma recipe in hindi

लगभग 7-8 मिनट हो गए हैं सूजी उपमा बन कर तैयार हो गया है अब इसमें हरा धनिया डाल देंगे और सूजी उपमा को गरमागर्म सर्व करेंगे |

suji ka upma kaise banta hai