Arbi Ki Sabzi Recipe | अरबी की बेसन वाली सूखी सब्जी | Arbi Masala Recipe | Sukhi Arbi Recipe

Arbi Masala Recipe
Spread the love

आज मैंने अरबी की बेसन वाली सूखी सब्जी बनाई है जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है इसके साथ आप रोटी परता पूड़ी खा सकते हैं एक ड्राई सब्ज़ी है लंच बॉक्स या टिफ़िन के लिए भी बहुत बढ़िया रेसिपी है |

अरबी की सूखी सब्जी बनाने में लगने वाली सामग्री –

अरबी – 1/2 Kg
बेसन भुना हुआ – 4 Tbsp
हल्दी – 1/2 Tsp
मिर्च – 1 Tsp
धनिया पाउडर – 2 Tsp
अमचूर पाउडर – 1 Tsp
नमक – 1 Tsp
सरसों तेल – 2 Tbsp
जीरा – 1 Tsp
सोंफ – 1 Tsp
अजवाइन – 1/2 Tsp
हींग – 1/4 Tsp

अरबी की सूखी सब्जी बनाने की विधि –

अरबी की सूखी सब्जी बनाने के लिए अरबी को उबाल लेंगे तो प्रेशर कुकर में दो सीटी लगा ली हैं अरबी अच्छे से उबल गयी है |

Fried Arbi recipe

अरबी का छिलका निकालकर छोटे छोटे गोल टुकड़ों में काट लेंगे | अरबी को एक कटोरे में निकाल लिया है अब इसमें मसालें मिलाएंगे |

Sukhi arbi recipe

अरबी में हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, भुना हुआ बेसन और नमक डालकर अच्छे मिला लेंगे ताकि अरबी में सभी मसालें अच्छे से चिपक जाएँ |

Dry Masala Arb

अरबी को तड़का लगाने के लिए कड़ाही में सरसों तेल गर्म करने के लिए रख दिया है अब तेल में जीरा, सोंफ, अजबाइन और हींग डाल देंगे |

Crispy Arbi

मसाले भून गए हैं अब इसमें मसालों और बेसन से लिपटी अरबी डाल कर अच्छे से मिला देंगे , और ढक्क्न ढांककर पांच से छह मिनट सब्ज़ी को पका लेंगे ताकि मसाले भी अच्छे से भून जाएँ और अरबी भी भून जाये तो सब्ज़ी का बहुत ही बढ़िया स्वाद आएगा |

Arbi ki Sabji recipe

पांच से छह मिनट हो गए हैं सब्ज़ी को पकते हुए दो से तीन मिनट के बाद मैंने अच्छे से मिक्स कर दिया था तो अरबी की बेसन वाली सूखी सब्जी तैयार हो गयी है इसे आप रोटी पराठे पूड़ी के साथ खा सकते हैं सफर लंच बॉक्स के लिए भी एक अच्छी रेसिपी है |

Dry Masala Arbi