झटपट बनने वाला आलू परांठा | Aloo Paratha | Aloo Paratha Recipe | How to make Aloo Paratha without Stuffing

Spread the love

आलू मिक्स पराठा नाश्ते के लिये बहुत ही स्वादिष्ट एवं सरल विधि है | अब लीजिये आलू पराठे का मज़ा नये तरीके से पराठा भरने का झंझट ख़त्म- आलु मीक्स पराठे में अलग से भरावन ना भरकर आटे में ही सभी सामग्री मिलाकर स्वादिष्ट पराठा तैयार होता है जो नाश्ते,टिफिन मेें सफर के दौरान ले जाने को भी बहुत अच्छा है।

आलू मिक्स पराठा बनाने की सामग्री (4 व्यक्तियों के लिए)-
1. 4-5 उबले आलू (जरूरत अनुसार) ले जितने लोगो के लिए बनाना है।
2. उबले आलु में लगभग 1 कप गेहूँ का आटा (आलू में जितना आटा मिक्स हो उतना आटा) लेना है।
3. 1/2 कटोरी बेसन।
4. 3-4 चम्मच सूजी (रवा)।
5. 1/2 कटोरी बारीक कटा हरा धनिया।
6. बारीक कटी हरी मिर्च स्वादअनुसार।
7. दरदरा किया हुआ जीरा कच्चा।
8. नमक 1 चम्मच।

आलू मीक्स पराठा बनाने की विधी-
1. सबसे पहले उबले हुए आलु को कद्दूकस करेंगे ताकि आलू आटे में अच्छे से मीक्स हो जाए।
2. अब आलू को हथेली की सहायता से आलू को मसलते हुए गेहँू का आटा डाल कर मीक्स करेंगे।
3. अब बेसन डालेगे।
4. सूजी डालेगे।
5. अब नमक डालेगे।
6. जीरा पाउडर , हरी मिर्च, हरा धनीया डालेंगे। सब कुछ डालकर अच्छे से आटा गूथेंगे पराठा बनाने के लिए।
7. अब आटा गूथने के बाद 15-20 मिनिट के लिए रख देंगे रेस्ट करने के लिए ताकि आटे में मिक्स सूजी नरम हो जाए जिससे पराठा साफ्ट नरम बन सके।
8. अब 15-20 मिनिट के बाद पराठा बनने को तैयार है।
9. हाथ पर सूखा आटा लगाकर आटे में से थोड़ा सा आटा तोड़ कर लोई बना लीजिए. लोई को बेलन की सहायता से बेल लीजिए |
1०. अगर आटा चिपक रहा हो तो इसे फिर से सूखे आटे से लपेट कर बेल लीजिए. बेले गये परांठे के ऊपर थोडा़ सा तेल लगाकर चारों ओर फैला दीजिए और आटे को आधा करते हुए फोल्ड कीजिए.
11. तवा गरम होने पर, तवे पर थोड़ा सा तेल लगाइये और बेला हुआ परांठा गरम तवे पर डाल दीजिए. गैस मीडियम कर दीजिए ओर परांठे को सिकने दीजिए फिर हल्का-हल्का तेल लगाते हुए दोनों साइड से सेंक लें.
12. परांठे के अच्छे से सिक जाने पर सिके हुए परांठे को किसी प्लेट पर रख लीजिये. सारे परांठे इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये |
13. तैयार है आलू मिक्स परांठे इसे अपनी मनचाही चटनी, अचार , दही के साथ गर्मागर्म सर्व करें |

टिप्स-
1. आप इसका पराठे के अलावा पूड़ी भी बना सकते है।

Be the first to comment

Leave a Reply