![शकरकंद के पकौड़े Shakarkand ke pakode recipe](https://www.vaishalikahale.com/wp-content/uploads/2023/02/शकरकंद-के-पकौड़े-678x381.jpg)
Spread the love
आज देखिये मैं वैशाली व्रत उपवास में खाने के लिए शकरकंद पकोड़े बना रही हूँ | शकरकंद पकोड़े बनाने के लिए मैंने सिंघाड़े का आटा, काली मिर्च और व्रत में खाने का नमक लिया है ओर मूंगफली के तेल में फ्राई किये हैं | बहुत ही कुरकुरे ओर स्वादिष्ट शकरकंद पकोड़े बने हैं | शकरकंद पकोड़े आप शिवरात्रि , नवरात्री, एकादशी और जन्माष्टमी व्रत में बनाकर खा सकते हैं |
शकरकंद के पकोड़े बनाने की सामग्री – Shakarkand Pakoda Ingredients
शकरकंद – 1/2 Kg
नमक – 1 Tsp
काली मिर्च – 1 Tsp
सिंघाड़े का आटा – 1 Cup![Sweet Potato Pakora Recipe](https://www.vaishalikahale.com/wp-content/uploads/2023/02/VideoCapture_20230216-143631-e1676565743753-1024x461.jpg)
शकरकंद के पकोड़े बनाने की विधि – Sweet Potato Pakora Recipe
शकरकंद की अच्छे से धोकर, छीलकर फिर गोल-2 टुकड़ों में काट लेंगे | शकरकंद को पानी में डुबोकर रखेंगे साथ थोड़ा सा नमक भी डाल देंगे जिससे शकरकंद काला नहीं पड़ेगा |![Sweet Potato Pakoras](https://www.vaishalikahale.com/wp-content/uploads/2023/02/VideoCapture_20230216-143641-e1676565778586-1024x461.jpg)
शकरकंद के पकोडे का घोल बनाने के लिए एक बाउल में सिंघाड़े का आटा निकाल लेंगे साथ इसमें दरदरी कुटी काली मिर्च , नमक और थोड़ा थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लेंगे | सिंघाड़े के आटे का घोल तैयार हो गया है अब इसे पांच से छह मिनट रेस्ट करने के लिए रख देंगे |![Sweet Potato Pakoras](https://www.vaishalikahale.com/wp-content/uploads/2023/02/VideoCapture_20230216-143659-e1676565853378-1024x461.jpg)
शकरकंद के गोल कटे टुकड़ों को सिंघाड़े के आटे के घोल में डाल देंगे और घोल को अच्छे से शकरकंद के गोल कटे टुकड़ों पर लगा देंगे |![Sweet Potato Pakora Recipe](https://www.vaishalikahale.com/wp-content/uploads/2023/02/VideoCapture_20230216-143709-e1676565904702-1024x461.jpg)
मूंगफली का तेल कड़ाही में गरम करने के लिए रख दिया है तेल गरम हो गया है![shakarkandi ke pakode recipe](https://www.vaishalikahale.com/wp-content/uploads/2023/02/VideoCapture_20230216-143740-e1676565676847-1024x461.jpg)
अब इसमें शकरकंद डाल देंगे ओर धीमी आंच पर फ्राई कर लेंगे जबतक शकरकंद अच्छे से फ्राई ना हो जाएँ |![Sweet Potato Pakora Recipe](https://www.vaishalikahale.com/wp-content/uploads/2023/02/VideoCapture_20230216-143749-e1676565932664-1024x461.jpg)
शकरकंद के पकोडे बड़े अच्छे फ्राई हो गए हैं ओर आप देख सकते कितना बढ़िया रंग आ गया है |![shakarkandi ke pakode recipe](https://www.vaishalikahale.com/wp-content/uploads/2023/02/VideoCapture_20230216-143802-e1676565958726-1024x461.jpg)
शकरकंद के पकोडे आप हरी चटनी या दही के साथ खा सकते हैं |