हरे चने के पकौड़े बनाने की विधि | हरे चने के पकौड़े कैसे बनाएं | हरे चने के कुरकुरे पकोड़े | Green Chickpea pakoda | हरे छोलिया के पकौड़े

Green Chickpea pakoda
Spread the love

सर्दिंयों में बाजार में हरे चने जिसे छोलिया भी कहते हैं मिलने लगते हैं | हरे चने की सब्जी तो बनाते ही है लेकिन हरे चने के पकौड़े की तो बात ही कुछ अलग है |

हरे चने के पकौड़े खाने में बहुत ही कुरकुरे और स्वादिष्ट लगते हैं | हरे चने के पकौड़े बनाने में बहुत ही आसान हैं | तो चलिए देखते हैं किस तरह से हरा चना या छोलिया के पकौड़े बनाएं हैं |

हरे चने के पकौड़े बनाने की सामग्री

हरे चने – 1 Cup
बेसन – 4 Tbsp
हरा धनिया – 1/2 Cup
प्याज- 1/2 Cup
हरी मिर्च – 2 
धनिया पाउडर- 2 Tbsp
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 tsp
हल्दी पाउडर – 1/2 tsp
नमक – 1 Tsp
हींग – 1/4 Tsp
जीरा – 1 Tsp

हरे चने के पकौड़े बनाने की विधि – हरे चने के पकौड़े कैसे बनाएं – हरे चने के पकौड़े कैसे बनते हैं

हरे चनों को मिक्सर ग्राइंडर में बिना पानी के दरदरा पीस लेंगे |

दरदरे पिसे चनों को एक बाउल में निकाल लेंगे अब इसमें जीरा, हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हींग, नमक, बारीक़ कटी हरी मिर्च, बारीक़ कटा प्याज, हरा धनिया और बेसन डालकर अच्छे से मिक्स कर देंगे |

पहले बिना पानी डाले ही मिक्स करेंगे अगर आपको पानी की जरूरत लगती हैं तो ही पानी मिलाएं तो यह देखिये बिना पानी डाले ही हरे चने के पकौड़े बनाने का मिश्रण तैयार हो गया है | तो चलिए शुरू करते हैं हरे चने के पकौड़े बनाना |

कड़ाही में तेल गर्म करने रख दिया है तेल गर्म हो गया है अब आंच लौ से मीडियम कर देंगे ओर हाथ से छोटे छोटे साइज के पकौड़े तलने के लिए डाल देंगे |

तेज आंच पर पकौड़े ना तले नहीं तो पकौड़े बाहर से एकदम लाल हो जायँगे ओर अंदर से कच्चे रहेंगे |तीन से चार मिनट हो गए हैं पकौड़े अच्छे फ्राई हो गए हैं आप रंग देख सकते हैं कितना बढ़िया दिख रहा है तो अब एक झारे में इन्हें निकाल लेंगे ओर इसी तरह सारे मिश्रण के पकौड़े फ्राई कर लेंगे |

मैंने हरे चने के पकौड़े टोमेटो सॉस के साथ सर्व किये हैं आप इन्हें हरी चटनी या चाय के साथ भी खा सकते हैं | तो मैं आशा करती हूँ आपको मेरी यह हरे चने के पकौड़े बनाने की रेसिपी पसंद आई होगी |