how to make Leftover idli Upma Recipe | बची हुई इडली का उपमा | idli upma recipe

Masala Idly upma recipe
Spread the love

आपके पास इडली बच गयी है तो इसे बेकार मत जाने दीजिये | बची हुई इडली से आप इडली उपमा तैयार कर सकते हैं और यह रेसिपी कुछ ही मिनटों मे बन जाता है और यह खाने मे बहुत ही स्वादिष्ट लगता है |

बची हुई इडली का उपमा बनाने की सामग्री

बची हुई इडली – सात से आठ
टमाटर- दो बारीक़ कटे हुए
प्याज – दो बारीक़ कटे हुए
हरा धनिया – एक कटोरी बारीक़ कटा हुआ
सूखा नारियल- एक छोटी कटोरी कद्दूकश किया हुआ
लहसुन- एक इंच का टुकड़ा बारीक़ कटा हुआ
हींग- एक चुटकी
राइ- एक छोटा चम्मच
जीरा- एक छोटा चम्मच
सरसों तेल – एक चम्मच
मिर्च पाउडर- एक छोटा चम्मच
नमक- स्वादनुसार
हरी मिर्च – दो छोटे छोटे टुकड़ों मे कटी हुई
नमकीन सेव – दो चम्मच गार्निश के लिए

Leftover idli Upma Recipe

बची हुई इडली का उपमा बनाने की विधि

एक पैन मे सरसों का तेल गर्म के लिए रख देंगे | तेल गर्म हो गया है अब इसमें जीरा राई डाल देंगे साथ ही बारीक़ कटा हुआ अदरक, हरी मिर्च और प्याज डालकर दो से तीन मिनट भून लेंगे | 

how to make idli upma

प्याज अच्छे से भून गया है अब इसमें मिर्च पाउडर , हल्दी पाउडर डालकर दो से तीन मिनट भून लेंगे |

How to make Idly Upma

अब इसमें टमाटर और नमक भी डाल देंगे ओर दो से तीन मिनट ढककर पका लेंगे |

Idli upma recipe Video

जब तक टमाटर पक रहे हैं तब तक हाथों की मदद से इडली का चुरा (क्रम्बल ) कर लेंगे |

Masala Idly upma

दो से तीन मिनट हो गए हैं टमाटर अच्छे से पक गए हैं अब इसमें इडली का चुरा डाल देंगे ओर अच्छे से मिक्स कर लेंगे |

Idli upma recipe Video in hindi

बिना ढके इडली उपमा को दो से तीन मिनट पकने देंगे |

Idli upma recipe by vaishali kahale

गरमागरम इडली का उपमा बन कर तैयार है खाने के लिए अब इसमें हरा धनिया और कद्दूकश किया हुआ नारियल डाल देंगे और एक प्लेट मे इडली उपमा खाने के लिए सर्व कर देंगे |

Masala Idly upma recipe