Hari Mirch Lasun Thecha Recipe | हरी मिर्च का ठेचा कैसे बनाते हैं | हरी मिर्च का ठेचा

mirch ka thecha recipe
Spread the love

हरी मिर्च खाना पसंद है तो आज ही बनाये हरी मिर्च लहसुन का ठेचा ( हरी मिर्च लहसुन की चटनी ) ऊंगलियां चाट जाएंगे | हरी मिर्च का ठेचा यह मुख्यत: महाराष्ट्र में बनाई जाने वाली एक प्रकार की चटनी है। इसे खलबत्ते में ठेचा (कुटा) जाता है इसलिए इसे ठेचा कहते है।

हरी मिर्च लहसुन ठेचा बनाने की सामग्री

हरी मिर्च- 15-20 लम्बाई मे कटी हुई
लहसुन- 15-20 कलियाँ
मूंगफली दाना- 1 कटोरी
हरा धनिया- 1 कटोरी बारीक़ कटा हुआ
नमक- स्वादनुसार
जीरा- 1 चम्मच
तेल- 1 चम्मच

lasun thecha recipe

हरी मिर्च लहसुन ठेचा बनाने की विधि

एक कड़ाही मे एक छोटा चम्मच तेल डाल देंगे, तेल गर्म हो गया है अब इसमें जीरा डाल देंगे ओर जीरे के साथ ही मूंगफली दाना डाल देंगे

hirvya mirchi cha thecha

ओर दो से तीन मिनट भून लेंगे फिर अलग से प्लेट मे निकाल लेंगे |

hirvya mirchi cha thecha

अब फिर एक छोटा चम्मच तेल कड़ाही मे डालेंगे ओर हरी मिर्च और लहुसन को अच्छे से भून लेंगे |

lal mirch ka thecha in hindi

हरी मिर्च और लहसुन अच्छे भून गए हैं अब इन्हे भी एक प्लेट मे निकाल लेंगे |

maharashtrian thecha chutney recipe

सबसे आखिर मे हरे धनिये को भूनना है इसके लिए एक्स्ट्रा तेल डालने की जरूरत नहीं है |

thecha recipe

रा धनिया भी अच्छे से भून गया है अब इसे भी एक प्लेट मे निकाल लेंगे |

mirch ka thecha

अब एक मिक्सर जार लेंगे इसमें भुनी हुई हरी मिर्च, मूंगफली दाना, जीरा, हरी मिर्च, लहुसन, हरा धनिया और नमक डाल देंगे और दरदरा पीस लेंगे |

maharashtrian thecha

अगर आपके पास खलबत्ता है तो आप उसमें भी कूट सकते हैं |

maharashtrian thecha recipe

अब पिसे हुए मिश्रण को एक बाउल मे निकाल लेंगे |

maharashtrian thecha recipe in hindi

अब इसमें नींबू का रस डाल देंगे और अच्छे से मिक्स कर देंगे | हरी मिर्च का ठेचा / हरी मिर्च लहसुन की चटनी खाने के लिए तैयार है इसे आप रोटी, परांठे, थालीपीठ, भाकरी, बाजरा रोटी या ज्वार रोटी के साथ परोस सकते हैं |